उरई।
उ0प्र0 बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह का उरई से गुजरते हुए हाइवे पर रोककर सहकार भारती के पद्वाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डा0 प्रवीण सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत, महामंत्री श्यामकरन प्रजापति, सह संगठन प्रमुख राजकुमार गुप्ता, जिला सम्पर्क प्रमुख जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह परमार और पवन सिंह चैहान उपस्थित थे।
यूपी बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह अपने बुन्देलखण्ड दौरे में किसानों से बात कर उन्हें योगी सरकार की योजना की जानकारी देंगे। इस क्रम में उन्होंने ग्राम टिमरों, अजनारी, गोरन, बरसार, सिकरी व्यास के किसानों को बुलाकर बैठाया और समस्या पूछी। किसानों ने भुगतान समय पर न मिलने और बीज का वितरण सही न होने की समस्या रखी है। कुछ किसानों ने समय पर बीज न मिलने की परेशानी बतायी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि योगी सरकार उन्हें लेकर बेहद सम्वेदनशील है और उनकी हर परेशानी को दूर किया जायेगा।







Leave a comment