उरई।
नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष पद के अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उरई नगर पालिका के चेयरमैन के लिए पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रेखा वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
उनके अलावा पार्टी ने जालौन से जनरल महिला सीट के लिए नेहा मित्तल पत्नी पुनीत मित्तल को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कोंच अनारक्षित के लिए प्रदीप गुप्ता उम्मीदवार घोषित किये गये है। कालपी अनारक्षित पर रमेश तिवारी की उम्मीदवारी घोषित की गयी है।
उधर कालपी में उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद भाजपा में बगावत के आसार पैदा हो गये। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी गुप्ता और उनके पति नवीन गुप्ता ने इस फैसले से क्षुब्ध होकर पार्टी से त्याग पत्र देने की घोषणा कर दी है। जिससे भाजपा में खलबली मच गयी है।
उधर उरई से प्रत्याशी बनायी गयी रेखा वर्मा के पक्ष में सबसे जोरदार पैरवी जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी द्वारा की जा रही थी। उनकी उम्मीदवारी पर मोहर लगने के बाद अनुरागी ने अपने समर्थकों के साथ मिठाई खिलाकर रेखा वर्मा का अभिनन्द किया। इस अवसर पर प्रलुव्य निरंजन और सोनू सिंह परिहार उपस्थित थे।
नगर पंचायतों में माधौगढ अनारक्षित से भाजपा ने राघवेन्द्र व्यास को, कदौरा महिला से अर्चना शिवहरे को, रामपुरा अनुसूचित जाति महिला से गायत्री देवी को नदीगांव पिछडा वर्ग महिला से मीना कुशवाहा को, एट अनुसूचित महिला से दीपमाला को और कोटरा अनारक्षित से सियाशरण व्यास को उम्मीदवार बनाया है।







Leave a comment