उरई।
कांग्रेस ने भी जिले मेें नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के हस्ताक्षरों से जारी सूची में सभी स्थानों पर नये चेहरों को मौका दिया गया है।
सूची के मुताबिक नगर पंचायत रामपुरा का प्रत्याशी रामप्रकाश जाटव, माधौगढ़ का शैलेन्द्र चैधरी, ऊमरी का राजकुमार दुबे, कोटरा का शम्सुद्दीन, कदौरा का विजय लक्ष्मी साहू और नगर पंचायत एट में किशोरी देवी को प्रत्याशी बनाया गया।

Leave a comment