सपा ने कोंच में वरिष्ठ नेता सरनाम सिंह यादव को दिखायी हरी झंडी


उरई।
नदीगांव नगर पंचायत को छोडकर सपा ने भी आज जिल में सभी नगर निकायों के अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
कोंच से पार्टी ने निष्ठावान और ईमानदार नेता सरनाम सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। अन्य नगर पालिकाओं में उरई से कुसमारानी श्रीवास, कालपी से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमर अहमद और जालौन से सलमा इकबाल मंसूरी को भी उम्मीदवार बनाया है। उधर नगर पंचायतों में एट से पूनम वर्मा, माधौगढ़ से मनोज गुप्ता, कोटरा से उमा बल्लभ शांडिल्य प्रत्याशी बनाये गये। 

Leave a comment