उरई।
जिले में भी निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। इसके लिए बहाना स्थानीय निकाय चुनाव, विश्व विद्यालय परीक्षाओं और इदुल फितर के त्यौहार का लिया गया है।
प्रयागराज में कुख्यात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या के कारण पूरे प्रदेश में सम्वेदनशील माहौल हो गया है। जिसको देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से राज्य सरकार चैकन्ना रूख अपनाये हुए है। इसके तहत सभी जिलो में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। ताकि कहीं किसी जगह उपद्रवी तत्वों को सिर उठाने का मौका न मिल सके।
जिले में अपर जिला मजिस्ट्रेट पूनम निगम ने इसकी अधिसूचना जारी की। साथ में उन्होंने कहा कि कोविड-19 के तहत सोशल डिस्टेन्स का भी पालन कराया जाना है। निषेधाज्ञा को इस मामलेे में भी प्र्रभावी किया जायेगा।






Leave a comment