आग की लपटे उठती देख सिपाहियों ने दिखायी कर्तव्य भावना, बाल्टियों से पानी उलीच किया काबू


उरई।
आटा बस स्टैण्ड के पास छप्पर वाले मकान में अचानक आग की लपटे उठने लगने से अफरा तफरी मच गयी। इस बीच मौके से गुजर रहे थाने के दो सिपाहियों ने कर्तव्य भावना का परिचय देते हुए रूककर बाल्टी ली और पानी भर-भर कर आग पर फेकना शुरू कर दिया। देखा-देखी अन्य लोग भी आ गये और इसमें हाथ बटाने लगे। जिससे कुछ ही देर में लपटे शान्त हो गयी। सिपाहियों की इस काम के लिए पूरे कस्बे में सराहना हो रही है।
आटा कस्बे में बस स्टैण्ड के पास स्थित बरसाती लाल अहिरवार के मकान में आज अचानक आग लग गयी। उनका छप्पर धू धू करके जलने लगा। जिससे दृश्य अत्यन्त विकराल हो गया। इस बीच थाने के दो सिपाही बाॅबी और पंकज वहां से गुजरे और आग लगी देखकर वहीं रूक गये। उन्होंने एक दुकान से बाल्टी उठायी और मकान पर फेकना शुरू कर दिया। उनकी पहल से अन्य लोग भी उनके साथ जुट पडे जिससे कुछ ही देर में आग पर काबू हो गया। कस्बे के लोगों ने सिपाहियों की कर्तव्य भावना की जमकर तारीफ की। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भी दोनों की पीठ थपथपाई और लोगों से अपील की कि वे गर्मी के मौसम में बस्ती को आग और घरों से दूर रखे।

Leave a comment