कुश्ती में स्वर्णपदक जीतकर जिले का मान बढाने वाले हर्ष बहादुर का जोरदार सम्मान


उरई।
नोएडा में सम्पन्न हुयी राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 में कुश्ती सत्तर किलो वजन वर्ग में स्वर्णपदक हासिल करने वाले रामपुरा ब्लाक के मई ग्राम के हष बहादुर सिंह का विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग में उन्हें जिले का गौरव निरूपित करते हुए जोरदार सम्मान किया गया।
प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अर्चना गौतम ने साल बढाकर हर्ष बहादुर को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवाकल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विकास खण्ड जालौन राघवेन्द्र सिंह, विकास खण्ड कोंच पंकज शिवहरे, विकास खण्ड कदौरा एके ओझा ने भी उपस्थित रहकर हर्ष बहादुर का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मेराज अहमद खान ने किया। 

Leave a comment