उरई।
हाइवे पर गोविंदम होटल के पास आज दो डम्पर टकरा गये जिससे दोनों में भीषण आग लग गयी। मौसम बेहद गर्म होने से घटना के समय गुजर रहे 05 अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गये। धू धू करके सडक पर जल रहे वाहनों के कारण विकराल दृश्य निर्मित हो गया। इस दौरान दमकल विभाग की लापरवाही सामने आयी। मौके पर दमकल वाहनों के देरी से पहुंच पाने के कारण आग और प्रचण्ड हो गयी। बाद में 05 दमकल गाडियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझा पायी। बडे वाहनों के अलावा सड़क किनारे की एक दुकान, 02 बाइके इस अग्निकाण्ड की भेट चढ गयी। 03 वाहन चालक भी गम्भीर रूप से घायल हुए है। जिनको मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाइवे पर अग्निकाण्ड की इस ताण्डव लीला की वजह से यातायात भी अव्यवस्थित रहा। पुलिस को सडक पर एक तरफ यातायात रोकना पडा। यह स्थिति एक घण्टे तक बनी रही जिससे लम्बा जाम लग गया। इस दौरान पुलिस द्वारा आग की चपेट में आये वाहनों को सडक से हटवाने के बाद ही यातायात सुचारू हो पाया।







Leave a comment