जिले के उच्चाधिकारियों ने दिखायी मतदाता महानुभावों के लिए सुविधाओं की फिक्र, विशिष्ट चिन्हित उरई के मतदान केन्द्रांे पर पहुंच किया भौतिक सत्यापन


उरई।
नगर निकाय चुनाव में फुलप्रूफ शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के उच्चाधिकारियों ने पूरी ताकत झौंक दी है। इसी के तहत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को नगर पालिका उरई के विशेष चिन्हित मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन के लिए निरीक्षण किया। जिसमें मूलभूत सुविधाओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमियां नजर आने पर सम्बन्धों को कडे दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी चांदनी सिंह और पुलिस अधीक्षक इराज राजा जिले के प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र की चुनाव की दृष्टि से व्यक्तिगत तौर पर पैनी निगहबानी कर रहे हैं। उनके दो मुख्य लक्ष्य है। एक तो गडबडी की हर आशंका पर समय रहते पूर्णविराम लगाना जिसके लिए अवांछनीय तत्वों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करायी जा रही है और ऐसे हर विवाद का जो चुनाव को प्रभावित करने का कारण बन जाये मतदान के पूर्व समाधान कराया जा रहा है। दूसरे हर बूथ पर अधिकतम मतदान के लिए मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था रखना ताकि मतदाता श्रीमान पूरी खुशमिजाजी के साथ मतदान के लिए आ सकें। इसीलिए दोनों उच्चाधिकारी व्यक्तिगत दौड धूप में कोई कसर नहीं छोड रहे। आज दोनों उच्चाधिकारियों ने उरई नगर के संवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया।
उधर पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने गूगल मीट के माध्यम से सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर सकुशल चुनाव की तैयारियों और कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में किये गये उपायो की गहन समीक्षा की।

Leave a comment