
उरई।
पाकिस्तान के साथ 1965 और 1971 में हुयी जंग में अभूतपूर्व शौर्य का प्रदर्शन करने वाले भारतीय सैना के जाबंाज योद्धा राजाराम राठौर का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी आयु 90 वर्ष थी। उनका मुहल्ला सुशील नगर में निजी आवास था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।
खबर मिलने पर नगर में रह रहे पूर्व सैनिकों ने उनके आवास पर पहुंच कर राष्ट्र ध्वज में उनके पार्थिव शरीर को लपेट कर उन्हें अंतिम सलामी दी। इस अवसर पर कैप्टन अखिलेश नगाइच, सिपाही श्याम सिंह भदौरिया, हवलदार सुनील विश्वकर्मा, सूबेदार रामलखन सिंह, हवलदार सीताराम कुशवाहा, सूबेदार मेजर शिवराम सिंह कुशवाहा, नायब सूबेदार रामकृपाल सिंह, इस्पेक्टर बाल मुकुन्द सिंह सेंगर, सिपाही राघवेन्द्र सिंह सेंगर, सूबेदार उदय पाल सिंह, धर्मगुरू शत्रुघन सिंह सेंगर, हवलदार रविन्द्र सिंह राठौर, सिंपाही देवेन्द्र सिंह यादव और हवलदार गोविन्द सिंह चैहान सहित बडी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित थे।







Leave a comment