सिरसाकलार-उरई।
औरेया से लोडर पर सवार होकर घर आ रहे फौजी का सिर यमुना पुल पर लोहे के बैरियर से टकरा गया। जिसके कारण आई गम्भीर चोट के चलते उसकी हालत नाजुक हो गयी। बाद में जब उसको उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया तब तक उसने दम तोड दिया।
मृतक मनीष मिश्रा ग्राम जहटौली निवासी अपने पिता शिव सेवक मिश्रा का तीसरे नम्बर का सबसे छोटा पुत्र था। उसके दो अन्य भाई अनुरूद्ध व अंकित भी सैना में है। 29 वर्षीय मनीष 11 वर्षो से सेना की सेवा में था और श्रीनगर में सिंग्नल कौर में तैनात था।
मनीष इन दिनों छुट्टी लेकर घर आ रहा था। औरेया से वह लोडर पर बैठ गया जो उसके लिए घातक साबित हुआ। यमुना पुल के पास लोहे के बैरियर में उसका सिर टकरा गया। गम्भीर चोट लग जाने के बावजूद मदारीपुर तक उसकी हालत सही रही लेकिन सिरसा आते-आते हालत नाजुक हो गयी तो उसने घर सूचना दी। जैसे ही सूचना मिली परिजन आ गये और निजी गाडी से तत्काल कानपुर ले गये। मनीष की शादी हो चुकी थी। उसे चार साल का एक बेटा भी है। पत्नी मां बाप सभी का उसके इस तरह चल बसने से रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। वह बेहद मिलनसार व हसमुख स्वभाव था जिससे पूरे गांव में उसके निधन पर मातम छाया हुआ है।







Leave a comment