उरई।
22 अप्रैल को कोंच में क्रय विक्रय सोसायटी के सामने एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सुबह 10ः00 बजे से दोपहर बाद 2ः00 बजे तक लगेगा। शिविर के आयोजक सुरेश गुप्ता बाबू जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे भरोसेमन्द सदगुरू नेत्र चिकित्सालय की टीम मरीजो का परीक्षण करेगी। इसके बाद निःशुल्क परामर्श भी दिया जायेगा। जिन रोगियों की आंखों में मोतियाबिन्द होगा उनका भी आॅपरेशन चित्रकूट में निःशुल्क किया जायेगा।
बाबूजी व राहुल गुप्ता ने बताया कि परीक्षण में जिन मरीजों को मोतियाबिन्द निकलेगा। उनको उसी दिन कोंच से निःशुल्क बस के जरिये चित्रकूट ले जाया जायेगा। जहां उनका आॅपरेशन भी बिना किसी शुल्क के किया जायेगा और फिर उनकों बिना किसी खर्च के वापिस कोंच छोड दिया जायेगा।
आधार कार्ड की छायाप्रति लानी होगी
मोतियाबिन्द के चिन्हित मरीजो को अपने आधारकार्ड की छायाप्रति लाना आवश्यक रहेगा। इसे जमा करने पर ही उनका आॅपेरशन शुरू हो सकेगा।
एट में भी शिविर
सुरेश गुप्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को उसी समय एट में भी नेत्र चिकित्सा शिविर चलेगा। सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की ही एक अन्य टीम यहां भी परीक्षण करेगी। एट के शिविर में चिन्हित मोतियाबिन्द मरीजों को यहां से बिना खर्च बस द्वारा चित्रकूट भेजने और आॅपरेशन के बाद वापिस एट लाने का प्रबन्ध है।
इसी तरह सेठ बद्रीप्रसाद हाॅस्पिटल महेशपुरा रोड कोंच में भी 22 अप्रैल को ही तीसरा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा

Leave a comment