कालपी-उरई | गुरुवार को पर्चे वापसी के आखिरी दिन नगर पालिका परिषद कालपी में 12 तथा कदौरा नगर पंचायत  में 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये है |

तहसील कालपी के नामांकन कक्षों में नाम वापिसी के बाद निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों में दीवान अतीक बसपा, एनुल हसन मंसूरी  एआईएमआईएम, कमर अहमद सपा, नीरज पाल कांग्रेस, रमेश तिवारी भाजपा, अजमत खान सर्वजन सेवा पार्टी, तौसीफ खान निषाद पार्टी के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद यादव,  बलवीर सिंह, मुकीम, रविंद्र,  वैभव विश्नोई चुनाव मैदान में रहेंगे |कालपी में राजेश द्विवेदी ने नाम वापस ले कर भाजपा उम्मीदवार को बड़ी राहत दी है जबकि जमाल अहमद के नाम वापस लेने को बसपा उम्मीदवार के हित में माना जा रहा है |  इसी प्रकार नगर पंचायत कदौरा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में  अर्चना भाजपा, परवीन सपा, रुखसाना ऑल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुसम्लमीन, विजयलक्ष्मी कांग्रेस, शुबरातन आप पार्टी ,हसीना बेगम बसपा से उम्मीदवार हैं जबकि  निर्दलीय उम्मीदवारों में कुसुम, जसोदा, मुस्कान, लक्ष्मी देवी, शशि के नाम शेष रह गये है |

Leave a comment