कदौरा में वार्ड सदस्य के लिए 70 उम्मीदवार बचे
कालपी –उरई |
नगरपालिका कालपी के वार्डों में 144 सदस्य पद के परचे जमा हुए थे जिसमें से 20 प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया| इस तरह अब 123 सदस्य प्रत्याशियों द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा | मालूम हो कि नगर पालिका परिषद कालपी के वार्ड नंबर 21 रामगंज में तीन नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे जिनमें सपा प्रत्याशी गायत्री देवी पत्नी अजीत यादव एवं वंदना पत्नी शैलेंद्र कुमार के द्वारा निर्दलीय के तौर पर पर्चे दाखिल किए गए थे | गुरुवार को दोनों लोंगो के उक्त नामांकन पत्र वापस लेने के बाद भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार वंदना पत्नी शैलेंद्र कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है | इसी प्रकार नगर पंचायत कदौरा में सदस्य पद हेतु कुल पर्चे 73 जमा हुए थे जिसमें 3 पर्चे वापस हुए हैं | शेष 70 उम्मीदवारों द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा |






Leave a comment