उरई।
इदुल फितर के त्यौहार के पहले गुरूवार को विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने पुलिस अधीक्षक इराज राजा के साथ शंाति समिति की बैठक आयोजित की जिसमें प्रमुख मुस्लिम धर्म गुरू मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने इस दौरान उन्हें जिला प्रशासन की ओर से ईद के दिन सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखने के लिए आश्वस्त किया। इसके साथ ही उनसे अपील की कि वे त्यौहार को शान्ति पूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग दे।
ईदुल फितर 22 अप्रैल को सम्भावित है। इसके पहले जिलाधिकारी ने आज मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ पारम्परिक शान्ति समिति की बैठक की। उन्होंने मुस्लिम धर्मगुरूओं से व्यवस्थाआंे के सम्बन्ध में फीड बैक लिया और त्यौहार के दिन नमाजियों को किसी तरह की असुविधा न होने देने का भरोसा उन्हें दिलाया। उन्होंने बताया कि मस्जिद ईदगाह के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था रखी जायेगी। त्यौहार के दिन पूरे समय विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के प्रबन्ध भी कर लिये गये है। विद्युत विभाग के अभियन्ताओं को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में सर्वे कर ले। जहां जर्जर तार हो, ट्रांसफारमर खराब नजर आये वहां आवश्यक इन्तजाम कर लिया जाये।
डीएम ने कहा कि जिले के बारे में गर्व से कहा जा सकता है कि यहां हर त्यौहार सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाये जाते रहे है। उन्हें विश्वास है कि आगामी त्यौहार को भी भाई चारे की भावना के साथ मनाया जायेगा। इस पर विभिन्न थानों से आये हुए धर्मगुरूओ ने सहमति प्रकट करते हुए कहा बेशक।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था व सुरक्षा के लिए अचूक प्रबन्ध किये गये है। जनपद को 06 जोन व 12 सेक्टर में बाटा गया है। फलस्वरूप सभी ईदगाहों व मस्जिदों में अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान कडी सुरक्षा रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जायेगी। शान्ति प्रिय नागरिक इन मैसेजो को किसी भ्रम में आगे फाॅरवर्ड न करे बल्कि इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराये। ताकि विघ्नकार्यों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी, नगर मजिस्ट्रेट रामप्रकाश, सीमओ डा0 नरेन्द्र देव शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।







Leave a comment