खड़ी फसल में लगी आग से किसान का सर्वनाश

कुठौंद –उरई | ग्राम शेखपुर अहीर में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई जिसके कारण किसान का पूरा खेत जल गया | माधवगढ़ तहसील ग्राम शेखपुर अहीर में किसान कुलदीप पुत्र अभिमन्यु ने अपनी एक हेक्टेयर खेती में गेहूं बोया था जिसमें लगभग 2 एकड़ खेत की फसल ख़ाक हो गयी  है | कटाई का सीजन चल रहा था | इस दौरान अज्ञात कारणों के चलते अपरान्ह के समय उक्त  किसान के खेत में आग लग गई | जब तक लोग जान पाते दमकल को फोन किया गया तब तक पूरा खेत जलकर राख हो चुका था |

Leave a comment