उरई।
गत 17 अप्रैल को एट कस्बे में दिन दहाडे हुयी छात्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया गया था।
छात्रा की हत्या करके 02 बाइक सवार युवक भाग निकले थे। बाद में मृतका के परिजनों से एट पुलिस को दोनों की पहचान का पता चल गया। जिसमें से एक राज उर्फ आशीष उर्फ अतीश निवासी ग्राम जमरेही थाना कदौरा को पिछले दिनों पैर मंे गोली मारकर पुलिस ने धर दबोचा था। जबकि उसके साथ हत्या में शामिल रोहित उर्फ गोविन्दा निवासी धनपुरा थाना विवार जिला हमीरपुर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया था। आज उसे भी पकड लिया गया। उसकी गिरफ्तारी का श्रेय एट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और उनकी टीम, एसओजी प्रभारी सतेन्द्र सिंह यादव और उनकी टीम और सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह और उनकी टीम को दिया गया है। तीनों टीमों मंे इनाम की राशि का वितरण किया जायेगा।







Leave a comment