उरई।
नगर पालिका कालपी और नगर पंचायत कदौरा के विशिष्ट चिन्हित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक इराज राजा को साथ लेकर करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चांदनी सिंह ने सम्बन्धितों को मतदान केन्द्रांे पर सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिये।
डीएम एसपी ने कदौरा में महन्त भागवत विशाल जूनियर हाईस्कूल, महाकेन्द्रीय प्राइमरी स्कूल, कन्या प्राथमिक विद्यालय कदौरा और आर्यकन्या पाठशाला इन्टर काॅलेज कापली का निरीक्षण कर बूथों पर बिजली, शुद्ध पेय जल, शौचालय, रैम्प, साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरे, छाया इत्यादि मूलभूत सुविधाओं के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि मतदान केन्द्र के इर्दगिर्द 200मी0 के दायरें में पत्थर, साफ-सफाई आदि की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक बूथ पर वोटरों के प्रवेश व निकास की व्यवस्था अलग-अलग हो। साथ ही बूथों की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पर्याप्त रखे जाने चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कालपी अभिषेक कुमार आईएएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र पचैरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।







Leave a comment