कालपी-उरई।
परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शानिवार को ठक्कर बापा इन्टर काॅलेज में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें सबसे पहले अखिल भारतीय ब्रामण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के स्वरूप का मन्त्रोच्चारण के साथ आरती पूजन किया।
इसके बाद विधायक विनोद चतुर्वेदी, ब्राहा्रण महा सभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, नगर अध्यक्ष हरिश्चन्द्र दीक्षित सहित सैकडो श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की आरती पूजा की। इस दौरान विनोद चतुर्वेदी और ब्राहा्रण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। द्वय महानुभावों ने कहा कि ब्राहा्रण समाज सर्वत्र सुख और वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्शों पर चलता है। ब्राहा्रण समुदाय स्वार्थी नहीं है बल्कि वह सभी समुदायों का कल्याण चाहता है।
तदुपरान्त ढोल नगाडे और डीजे पर बजते सुन्दर भजनों के साथ भगवान परशुराम की शोभा यात्रा प्रारम्भ हुयी। जिसमें सबसे आगे भगवान परशुराम जी के सुन्दर स्वरूप की झांकी और उसके बाद सैकडो की संख्या में धर्मपताका लगाये दो पहिया व चार पहियों का संचलन जिसमें भगवान परशुराम के जय घोष के नारे निनादित हो रहे थे। यात्रा मार्ग पर तमाम धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों के लोगों ने भारी पुष्प वर्षा की शोभा यात्रा का अभिनन्दन करने वालों में सपा से कमर अहमद, भाजपा से रमेश तिवारी, बसपा से अतीक दीवान, एएमआईएमआई से ऐनुल हसन मंसूरी, कांगे्रस से नीरज पाल उल्लेखनीय रहे। पुष्प वर्षा के साथ-साथ अलग-अलग पण्डालों में यात्रा में शामिल लोगों के स्वागत का प्रबन्ध किया गया था। प्रत्येक पण्डाल में उनके लिए फल, मेवा मिष्ठान्न, कोल्ड ड्रिंक्स और शीतल पेय जल की व्यवस्था थी। शोभा यात्रा ठक्कर बापा से चलकर पुराने बस स्टैण्ड, टरननगंज चैराहा, फुलपावर चैराहा, दुर्गा मन्दिर और इसके बाद कोतवाली रोड से गणेश मन्दिर, हनुमान चैक, रेलवे स्टेशन से होकर इलाहाबाद बैंक बाजार से होते हुए खोया मण्डी पहुंची और आखिर मंे उन्हें आयोजन स्थल ठक्कर बापा इन्टर काॅलेज में विसर्जित हो गयी। यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी डा0 देवेन्द्र पचैरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने पूर्ण मनोयोग से अपनी भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुनादास, पूर्व विधायक डा0 अरूण मेहरोत्रा, नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकान्त सिंह चैहान, रविन्द्र सिंह गपोले, कैलाश स्वरूप बाजपेयी कठपुरवा, संजीव उपाध्याय डा0 सर्वेश विद्यार्थी, अशीष चतुर्वेदी, राम कुमार तिवारी एडवोकेट सामिल थे। मंच संचालन ज्ञानेन्द्र तिवारी ने किया। राजू पाठक ने सभी का आभार प्रकट किया।







Leave a comment