पृथ्वी दिवस पर आयोजन कर धरती के संरक्षण के लिए रोजाना एक घण्टे का समय निकालने की ली शपथ


नई दिल्ली।
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में डा0 भीम राव अम्बेडकर इन्टरनेशनल सेंन्टर में गत दिनों एक बडे समारोह का आयोजन किया गया। दुनिया के पहले ईको फ्रेन्डली रिवर्स आॅस्मोसिस सिस्टम अर्थव्वाय के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पृथ्वी के संरक्षण को लेकर शपथ ली गयी।
इसमें अतिथियों ने शपथ दिलाते हुए प्रकृति प्रेमियों का आवाहन किया कि हम सब दैनिक जीवन में प्रतिदिन एक घण्टे का समय पृथ्वी के संरक्षण की गतिविधियों के लिए समर्पित करंेगे।
इस दौरान केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कार्यक्रम को वर्चुअल कान्फ्रेन्स के माध्यम से सम्बोधित करते हुए उपस्थित महान भावों को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी और पृथ्वी को बचाने के लिए आगे आने की अपील उनसे की।
कार्यक्रम को पूर्व आईपीएस नवनीत राणा और नमामि गंगे जल शक्ति मन्त्रालय के संयोजक चन्द्र प्रकाश चैहान ने भी सम्बोधित किया। अर्थव्याय के एमडी शैलेन्द्र सिंह चैहान ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a comment