मलेरिया भगाने के लिए टीहर में ग्राम प्रधान ने बच्चों और ग्रामीणों को दिलायी साफ-सफाई की शपथ


उरई।
मंगलवार को विश्व मलेरिया दिवस पर जिलाधिकारी के शासन के मुताबिक निर्देशों के चलते जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गोष्ठियां आयोजित की गयी। रामपुरा ब्लाक की टीहर ग्राम पंचायत में प्रधान प्रदीप कुमार गौरव ने अत्यन्त निष्ठा पूर्वक यह कार्यक्रम आयोजित किया ताकि मलेरिया पर नियन्त्रण की इससे जुडी मंशा को सार्थक किया जा सके।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों को सार्वजनिक और घरों में पूरी तरह साफ-सफाई रखने में हाथ बटाने की शपथ दिलाई गयी। प्रदीप गौरव ने इस अवसर पर कहा कि गंदगी मलेरिया की मुख्य बजह है। जबकि मलेरिया आज विकराल रूप धारण करता जा रहा है। डेंगू भी मलेरिया का ही एक वैरियन्ट हैै। जिससे मौते तक हो जाती है। मलेरिया को रोकना है तो साफ-सफाई के लिए सजग रहना होगा। इसके लिए घरों के आस-पास कूडा करकट इकट्ठा न होने देना और गली मुहल्ले की साफ-सफाई में भी सहयोग देने के संकल्प पर इमानदारी से अमल करना होगा। रात में सोते समय मच्छरदानी लगानी चाहिए। फिर भी बुखार होने पर मलेरिया की आशंका की स्थिति में फौरन अपने नजदीकी अस्पताल में दिखाये।
खण्ड शिक्षा अधिकारी जीपी अवस्थी ने कहा कि मच्छर के काटने से बचने के लिए पूरे बाह के कपडे पहने। प्रधानाध्यापक मंगल सिंह, सुरेश कुमार, संजू सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Leave a comment