उरई |
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत एवं नगरीय निकाय) चाँदनी सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना के द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान दिनाँक: 04.05.2023 में वास्तविक रूप से नियुक्त मतदान कार्मिकों, सुरक्षा कार्मिकों एवं अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों को डाक द्वारा मतदान की सुविधा मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल (राजकीय मेडिकल कॉलेज का ऑडीटोरियम हाल ) में दिनांक: 30.04.2023 से 01.05.2023 तक निकायवार बनाये गये केन्द्र पर उपलब्ध रहेगी। सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी / सहायक निर्वाचन अधिकारी / नामित अधिकारियों द्वारा डाक मतपत्र की सुविधा कार्मिकों को उपलब्ध करायी जायेगी। उक्त के अवलोकन हेतु समस्त राजनैतिक दल अपने प्रतिनिधि एवं निर्वाचन लड़ रहे उम्मीदवार डाक मतपत्र केन्द्र पर उपस्थित रह सकते हैं। डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने वाले कार्मिकों के घोषणा पत्र परीक्षण उपरान्त सत्यापन का कार्य केन्द्र पर नामित अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। निर्वाचक नामावली में मतदाता के द्वारा अपनी भाग संख्या एवं कमांक अंकित करने के लिए रिटर्निंग आफिसर मतदाता सूची की प्रति केन्द्र पर रखेंगे प्रतिदिन मतदान के उपरान्त सील्ड मतपेटिका स्ट्रांग में सुरक्षित रखी जायेंगी। निकाय हेतु डाक द्वारा मतदान करने वाले समस्त मतदाताओं के कमांक के सम्मुख लाल स्याही से निर्वाचक नामावली में पी०बी० अंकित किया जायेगा। डाक मतपत्र निर्गत करने से पूर्व रिटर्निंग आफिसर नियमानुसार मतपत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। अतः तद्नुसार सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारीगण अनुपालन करना सुनिश्चित करें।






Leave a comment