सिरसाकलार-उरई | सिरसा कलार कस्बे के पास एक दुकान पर पंचर बनवा रहे सर्राफा व्यापारी की गाड़ी से दो बाइक सवार बदमाशों ने किसी तरह चकमा देकर लाखों का आभूषण और नकदी से भरा बैग पार कर दिया | सर्राफा व्यापारी की सूचना परन्यामतपुर में दुकान पर बैठी उनकी पुत्री द्वारा भाग रहे एक बाइक सवार को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा लेकिन उसका साथी दूसरा बाइक सवार बैग लेकर भागने में कामयाब रहा | पुलिस हर जगह नाकाबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है |
सिरसाकलार क्षेत्र के ग्राम भिटारी निवासी कल्लू सोनी की सिरसाकलार कस्बे और न्यामतपुर में सर्राफा की बड़ी दुकान है | बुधवार की दोपहर 11 बजे के लगभग कल्लू सोनू अपनी अल्टो कार में सोने चांदी और लाखों की नगदी से भरा बैग सिरसाकलार स्थित दुकान से ले कर न्यामतपुर जा रहे थे | थाना चौराहा के आगे गंदा नाला के पास एक पंचर की दुकान में वे कार में हवाभराने लगे | तभी घात लगाए बैठे दो बाइकों में सवार चार बदमाशों ने गाड़ी के आगे मोबिलआयल फैला दिया और कहा कि गाड़ी से लीकेज हो रही है जिससे उनका ध्यान बात गया | इतने में ही अपाचे और सीडी डीलक्स सवार बदमाशों ने गाड़ी में रखा बैग पार कर दिया | सर्राफा व्यापारी के अनुसार उसमें छह लाख की नगदी और सोने चांदी के आभूषण रखी थे | बदमाशों को भागते देख सर्राफा व्यापारी ने न्यामतपुर दुकान में बैठी अपनी पुत्री मोना को खबर पहुंचाई जिससे थोड़ी देर बाद न्यामतपुर में एक अपाचे बाइक सवार को ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया | जिसके पास से नशीली स्प्रे और मिर्ची पाउडर बरामद हुआ है |
अनुमान लगाया गया है कि बदमाश शातिर हैं और कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं | पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग लोकेशन से दोनों बाइक सवार भागे जिसमें बैग वाला बाइक सवार भागने में कामयाब हो गया | पुलिस पकडे गए बदमाश को अपाचे गाड़ी सहित न्यामतपुर चौकी ले गयी जहां थाना प्रभारी कृष्णपाल सरोज और चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव ने उससे उसके अन्य साथियों की जानकारी की कोशिश की लेकिन पुलिस अभी तक बदमाश से पुख्ता जानकारी नहीं ले पायी है |
मौके पर एडीशनल एसपी व सीओ जालौन भी पहुँचे |






Leave a comment