मुख्यमंत्री की उरई में सभा संभावित , हलचलें बढीं

उरई | नगर निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपनी निजी प्रतिष्ठा झोंक दी है | वे जिलों जिलों में सभाएं करके भाजपा उम्मीदवारों के लिए मत याचना कर रहे हैं |

     इस क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से संकेत मिले कि उनका हेलीकाप्टर एक दो दिन में जालौन जिले में भी लैंड हो सकता है | इसे देखते हुए जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने आज शाम पुलिस अधीक्षक इराज राजा व अन्य अधिकारियों के साथ जी आई सी मैदान का निरीक्षण कर यह जायजा लिया कि यहाँ मुख्यमंत्री का हेलीकोप्टर उतरवाना और सभा कराने का प्रस्ताव सुभीता पूर्ण है या नहीं | सुरक्षा के पहलू से इसे परखा गया |  

Leave a comment