उरई | गत दिवस भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि एवम जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना,नगर प्रभारी अनिल बहुगुणा, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी मदन पाण्डेय के साथ नगर निकाय चुनाव की मंत्रणा के लिए नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील लोहिया के निवास पर पहुंचे । इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के नेतृत्व में श्रीमती मंजू लोहिया, डॉ सरोज लोहिया, श्रीमती हेमप्रभा सोनी, अनिल लोहिया, अवनीश लोहिया ,बृजेश गुप्ता सहित पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुर्जर ,भाजपा महामंत्री डॉ आशुतोष मिश्रा, महामंत्री ओ पी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा महेंद्र सोनी , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री बाबू रामपाल,व्यापार मंडल के महामंत्री रामजी गुप्ता, बसंत अग्रवाल आदि ने फूल मालायें पहना कर उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट भी पहनाया । हालांकि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस चांदी के मुकुट को नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया को यह कहकर कर वापस कर दिया कि उन्हें प्रदान किये गए चांदी के मुकुट से किसी गरीब कन्या के पांव की पायले बनवाकर भेंटकर कर दी जाएं । इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कोंच नगर पालिका चुनाव में समस्त कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाएं और भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता एवम सभासद प्रत्याशीयों को विजयी बनाये।।







Leave a comment