उरई | ग्राम पंचायत सहाव में सचिव ने तीन ज़िंदा वृद्धों को मृत घोषित कर उनकी पेंशन बंद कर दी। इस मामले की शिकायत लेकर आये तीनों वृद्ध जनों जिलाधिकारी से मुलाकात कर सचिव के विरुद्ध कार्रवाई एवं पेंशन दिलवाये जाने की मांग उठाई है।
विकास खंड़ जालौन की ग्राम पंचायत सहाव के रहने वाले मुन्ना शाह पुत्र गुलाब शाह, रामवती देवी पत्नी बाबूराम, बृजलाल पुत्र नाथूराम ने गुरुवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हम लोगों को सरकार द्वारा पेंशन प्राप्त होती थी जिसे ग्राम पंचायत सचिव ने बगैर सत्यापन किये ही मृत घोषित कर दिया जबकि सभी लोग वृद्ध और जीवित है। पीड़ित लोगों का कहना है कि जब सभी लोगों ने सचिव से बात की तो उसने दुत्कार कर भगा दिया। पीड़ित लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत में बीडीओ द्वारा लगी चौपाल में सभी लोगों ने शिकायत की| फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पीड़ित लोगों ने जिलाधिकारी से पेंशन दिलवाये जाने एवं सचिव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई है।







Leave a comment