25 हजार का इनामी डकैत पुलिस ने दबोचा

|   

उरई | गत वर्ष डकोर थाना क्षेत्र में डकैती और गृहभेदन जैसी संगीन वारदातों में संलिप्त शातिर अपर्धी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिस पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया जा चुका था |

पहले चर्चित अपराधियों पर ही बड़े इनाम घोषित होते थे लेकिन अब हर ऐरे गैरे नत्थू खैरे की गिरफ्तारी के बाद पता चलता है कि उस पर तो हजारों का इनाम था | बहरहाल जो भी हो डकोर पुलिस ने अपने यहाँ लम्बे समय से वांटेड राजेश कुशवाहा निवासी मकरवई थाना कबरई जिला महोबा को दबोचने के बाद बताया कि उस पर 25 हजार का इनाम था | पुलिस के दावे के अनुसार वह बेहद कुख्यात था जिसके पकडे जाने से अन्य अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे |

Leave a comment