उरई। खिलाड़ियों के लिए 30 अप्रैल से 15 मई तक 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन में आयोजित होने जा रही है जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम के नामचीन खिलाड़ी कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे और यूपीसीए की सिलेक्टर्स कमेटी के सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी विजेंद्र सिंह क्रिकेट के विभिन्न आयामों के गुर सिखायेंगे । शिविर की आयोजना को आज अंतिम रूप दिया गया | इस मौके पर यूपीसीए के डायरेक्टर श्याम बाबू , डीसीए जालौन के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी, सचिव विकास कुमार,विनय कुमार सिंह, अविनाश सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, अनिल कुमार, सचिन पाटकर, रिक्की सिंह ,अमित गर्ग, आदि मौजूद रहे।







Leave a comment