उरई | नशे के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है | शराब , बीयर और भांगे के ठेके स्थानीय निकाय चुनाव के 4 मई को मतदान को देखते हुए मंगलवार की शाम 6 बजे से गुरुवार शाम 6 बजे तक 48 घंटे बंद रहेंगे | यदि निर्धारित समय के बाद भी मतदान जारी रखने की जरूरत पड़ती है तो जब तक मतदान समाप्त न हो जाए तब तक ठेके नहीं खुल सकेगे | इसी प्रकार 13 मई को मत गणना को देखते हुए भी ठेके 12 मई की शाम 6 बजे से 13 मई को रात 12 बजे तक बंद रखे जायेंगे | इस सम्बन्ध में जिला मजिस्ट्रेट चाँदनी सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं |






Leave a comment