उरई | मई का महीना और मौसम कूल कूल | अप्रैल से ही मौसम की उलटबांसी दिखने लगी थी | गर्मी में भी ठंडी का अहसास यह स्थिति रही सोमवार को जब शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के बाद लोगों ने कूलर ,एसी और यहाँ तक कि पंखे भी लोगों को बंद करने पड़े | इसकी बजाय लोगों में ठण्ड के कारण कपकपी देखी गयी | मौसम की इस विसंगति या विचित्रता का मानव स्वास्थ्य और फसलों पर असर क्या होगा अब इस पर चर्चाएँ हो रही है |






Leave a comment