पूर्व सैनिकों ने केन्द्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 
उरई | पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कैप्टन अखिलेश नगायच के नेतृत्व में केन्द्रीय सूक्ष्म , लघु और माध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा को राष्ट्रपति के लिए एक ज्ञापन सौंपा | 6 सूत्रीय ज्ञापन में वन रैंकवन पेंशन की विसंगति पूर्ण सिफारिशों की और राष्ट्रपति महोदया का ध्यान आकर्षित कराने की चेष्टा की गयी है |

ज्ञापन में बेसिक पेंशन , अपंगता , शहीद सैनिकों की विधवाओं के लिए पेंशन और मिलिट्री सर्विस पे आदि मुद्दों पर तर्कसंगत नीति का आग्रह किया गया है जिससे देश के 48 लाख सैनिक परिवारों के साथ न्याय हो सके |

स्थानीय निकाय चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री से मुलाक़ात करने वाले प्रतिनिधि मंडल को पूरी तरह सीमित रखा गया था | इनमें कैप्टन नगायच के अलावा सूबेदार उदयपाल सिंह , हवालदार रविन्द्र सिंह राठौड़, सूबेदार अशोक कुमार , हवालदार चन्द्र प्रकाश तिवारी और हवालदार सुनील विश्वकर्मा थे |

Leave a comment