उरई | कालपी में डगमगा रही  अपने प्रत्याशी की हालत  सम्हालने के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है | इस क्रम में मंगलवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कालपी में जनसभा करेंगी | कालपी नगर क्षेत्र में साध्वी के सजातीय निषाद वोटों का भी खासा अनुपात है | इन वोटरों पर कमंद फेकने के लिए भाजपा ने वहाँ साध्वी की सभा प्रस्तावित की है | देखना है कि साध्वी का पुण्य प्रताप भाजपा प्रत्याशी रमेश तिवारी के पक्ष में कितना फलीभूत होता है |

Leave a comment