उरई | कोंच रोड पर मैकेनिक नगर में सोमवार को हॉट & कूल के नाम से संचालित होने वाले आधुनिकतम restaurent का भव्य शुभारम्भ किया गया |
जालौन टाइम्स के सम्पादक के पी सिंह ने फीता काटकर इसके उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की | इसके पूर्व वैदिक रीति से विद्वान् पुरोहितों ने restaurent में पूजा अर्चन किया | तदुपरांत restaurent के संचालक द्वय अंकित ठाकुर और बौआ यादव ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया |
इस अवसर पर अंकित और बउआ ने बताया कि restaurent के लिए उन्होंने बाहर से शेफ बुलाये हैं | सारे फास्ट फ़ूड , स्नेक्स , ड्रिंक्स और पराठा आदि शानदार और उम्दा जायके के साथ restaurent में उपलब्ध रहेंगे ताकि शहर में उनका restaurent ग्राहकों की पहली पसंद बन सके | restaurent में हर डिस की कीमतें बहुत ही किफायती रखी गयीं हैं | शौक़ीन युवाओं की बड़ी भीड़ पहले ही दिन restaurent में उमड़ी |







Leave a comment