साधनहीन होकर भी कान्वेंटदा रईसजादों को गांव में पढे़ देवेश ने पीछे छोडा, सम्मान समारोह में भावुक महानुभावों ने भविष्य में और शानदार प्रदर्शन का दिया आशीर्वाद


कुठौन्द-उरई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की प्रावीण्य सूची में 9वें स्थान पर आकर क्षेत्र के छात्र देवेश यादव ने पूरे जिले को गर्व करने का अवसर दिया है। इस उपलक्ष्य में उनके गांव खरका में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कुठौन्द थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपस्थित होकर देवेश के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की।
कुठौन्द थाना क्षेत्र के ग्राम खरका के निवासी सतीश चन्द्र यादव के सुपुत्र देवेश यादव ने इस वर्ष की यूपी बोर्ड परीक्षा में 96.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है जो कि शानदार उपलब्धि है। महत्वपूर्ण बात यह है कि देवेश की पढ़ाई किसी महगें कान्वेंन्ट स्कूल में नहीं हुयी। बल्कि उन्होंने गांव के स्कूल में ही प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद 9वीं कक्षा में उनका एडमीशन अभिभावकों ने मुरलीपुर कानपुर के आवासीय अनुमव इन्टर काॅलेज में कराया। लेकिन अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर उन्होंने कान्वेंन्ट में पढे़ छात्रों को पीछे छोडते हुए बोर्ड परीक्षा में जो मुकाम हासिल किया वह नाज करने लायक है और साधनहीन बच्चों को प्रेरणा देने वाला है।
देवेश के सम्मान समारोह में कुठौन्द के प्रभारी निरीक्षक के अलावा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव, पूर्व प्रधान अजीत यादव, तेज प्रताप यादव, सतेन्द्र यादव आदि हस्तियां मौजूद रही। सभी ने देवेश की पीठ थपथपाई और उसके लिए भविष्य की परीक्षाओं में उच्चतम प्रदर्शन कर पाने की कामना की।

Leave a comment