बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक जितेन्द्र राजावत के आकस्मिक निधन से संघ परिवार में शोक की लहर  


उरई।
बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह राजावत के स्तब्ध करने वाले आकस्मिक निधन के समाचार ने संघ परिवार से जुडे संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शोकाकुल कर दिया। जितेन्द्र सिंह वर्तमान में दिल्ली में एक निजी कम्पनी में प्रबन्धक के रूप में कार्यरत थे। उनका निधन मेंदान्ता हाॅस्पिटल में हुआ।
जितेन्द्र के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डा0 प्रवीण सिंह जादौन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उनके मन में गरीबों और वंचितों के लिए असीम पीडा थी और उनका दर्द बटाने के लिये जितेन्द्र चैबीसों घण्टे समर्पित रहते थे। उन जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व के इस दुनिया से इतनी जल्दी प्रस्थान का अनुमान किसी को नहीं था। इसलिए उन्हंे जानने वाला हर कोई इस खबर से बडा आघात महसूस कर रहा है। सहकार भारती के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने कहा कि जितेन्द्र ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभिन्न संगठनों से जुडकर जो सामाजिक कार्य किये वे भुलाये नहीं जा सकते। उनकी कमी संघ परिवार में सदैव महसूस की जायेगी। बताया गया है कि जितेन्द्र राजावत का अंतिम संस्कार 03मई को उरई में मोक्ष धाम में होगा।

Leave a comment