उरई।
नगर पालिका में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव पर अचानक हमला कर सनसनी फैला दी। उसने अपर जिलाधिकारी के गनर और अन्य नगर पालिका कर्मचारियों से भी हाथापाई की। लगभग दो दर्जन लोग जब उस पर टूट पडे तब वह काबू में आ सका। हमलावर के बारे में बताया गया है कि उसकी मानसिक हालत सही नहीं है। हालाकि अधिकारियों ने अभी इस पर कोई वर्जन नहीं दिया है।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव नगर पालिका में बोर्ड के कार्यकाल पूरा होने से भंग हो जाने के बाद प्रशासक का दायित्व सम्भाले हुए है। इस सिलसिले में आज जब वे नगर पालिका में बैठे हुए थे तभी संदीप कुमार मिश्रा नाम का एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उनसे वोटर पर्ची देने के लिए कहने लगा। इस पर उन्होंने कहा कि उनसे वोटर पर्ची से क्या मतलब तो संदीप भडक गया। इसके पहले कि वह कुछ समझ पाते संदीप ने लपक कर उनकी कालर पकड ली जिससे वह हक्का बक्का रह गये। इसी बीच अपर जिलाधिकारी का गनर उन्हंे बचाने के लिए दौडा तो हट्टे कट्टे संदीप ने उसे गिरा दिया। नगर पालिका के स्टाफ के अन्य लोग उसे हटाने के लिए तत्पर हुए तो संदीप सभी से भिड गया। इस आपाधापी में चपरासी राजकुमार और संविदा सफाई कर्मी उमेश बाल्मीकि घायल हो गये। उमेश की नाक फूट गयी। लगभग 23-24 लोगों के पकडने पर संदीप पर काबू पाया जा सका। इस दुस्साहसिक घटना से उस समय उपस्थित सारे लोग हतप्रभ रह गये। बाद में संदीप को पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस ने जिला अस्पताल मेें उसका मेडिकल परीक्षण कराया। अन्दाजा था कि उसने नशे की झोंक में यह काण्ड किया होगा। लेकिन मेडीकल परीक्षण में उसके अल्कोहलिक होने की पुष्टि नहीं हुयी। अन्य सूत्रों ने उसकी मानसिक दशा ठीक न होने की बात कही है। विशाल यादव से फोन पर घटना के बारे में जानने की कोशिश की गयी तो उन्होने फोन काट दिया।







Leave a comment