उरई| बहुजन नायक जन्मोत्सव संयुक्त समिति की अनौपचारिक, संक्षिप्त बैठक पुनीत भारती के आवास पर बुधवार को आयोजित हुई | बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी 5 मई 2023 को सुबह 10 बजे से त्रिविधि,त्रिपावनी बुद्ध पूर्णिमा पर पुलिस लाइन भगोरा स्थित बुद्ध विहार में धम्म संगोष्ठी, त्रिशरण,पंचशील का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशाल खीरदान कार्यक्रम का आयोजन भी होगा | इसे लेकर सभी बौद्ध अनुयायियों, मिशनरी साथियों का आवाहन किया गया कि साथियों सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं! बैठक में रामअवतार गौतम , सुंदर सिंह शास्त्री, प्रवेंद्र पाल सिंह , राजेंद्र सिंह , नरेशचंद्र , श्रद्धानंद वर्मा , दीपक कुमार, प्रवेश, प्रखर आदि उपस्थित रहे!







Leave a comment