परासन सोलर प्लांट से नट बोल्ट चोरी कर बेचने वाले ठेकेदार और सुरक्षा गार्डों को पुलिस ने दबोचा, आटा बस स्टैण्ड के पास की परचून की दुकान की चोरी का भेद भी खोला


उरई।
आटा पुलिस ने आज चोरों के एक गैंग को दबोच लिया। इस सिलसिले मंे पांच लोग गिरफ्तार किये गये है और चोरी का लगभग 6 लाख रूपये का माल इनसे बरामद हुआ है। अभी इन्होंने आटा क्षेत्र में हुयी 02 चोरियों में अपना हाथ कबूल किया है। इनके द्वारा की गयी अन्य वारदातों का पता लगाया जा रहा है।
आटा थाना क्षेत्र में परासन स्थित सोलर पावर प्लांट से बडी मात्रा में नट बोल्ट चोरी की घटनायें हो रही थी। जिन्हंे लेकर प्लांट के ठेकेदार बहादुर सिंह निवासी भिटारी थाना सिरसाकलार ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही 15/16 फरवरी की दरम्यानी रात आटा बस स्टैण्ड तिराहे के पास स्थित परचून की दुकान से नकब लगाकर चोर लगभग 25 हजार रूपये का सामान पार कर ले गये। इन घटनाओं को खोलने की चुनौती आटा पुलिस के सामने थी जिसके लिए वह प्रयत्नशील बनी हुयी थी।
उसके इन प्रयासों के चलते आखिर उसे सफलता मिली। पुलिस को पता चला कि परासन के सोलर प्लांट से सुरक्षा डयूटी में लगे आनन्द स्वरूप निवासी करमचन्दपुर थाना कदौरा और पिन्टू सिंह ठेकेदार अजीत सिंह यादव निवासी ग्राम सिया थाना ककरबई जनपद झांसी ने बडी मात्रा में नट बोल्ट चोरी करके बिकवा दिये थे।  ये लोग रात में नट बोल्ट चोरी करके टैªक्टर के जरिये इटौरा के बिल्डिंग मटेरियल के दुकानदार रविकान्त कुशवाहा के हवाले करके कीमत ले लेते थे और उसका बटवारा आपस में कर लेते थे। अजीत, पिन्टू, शीलू, आनन्द स्वरूप यादव और रविकान्त कुशवाहा को जब दबोचा गया तो उन्होंने आटा बस स्टैण्ड के पास की परचून की दुकान से हुई चोरी का भी भेद खोल दिया।
इनके निशानदेही पर लगभग साढे सत्रह किलो वजन के परासन सोलर प्लांट से चुराये गये नट बोल्ट जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रूपये है और परचून की दुकान से चोरी गयी रकम में 18320 रूपये नगद बरामद हुये। अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी के मुताबिक पांचों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

Leave a comment