उरई | जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(स्था०नि०नि०) चाँदनी सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरूप तहसील वार सुपर जोनल अधिकारी उन्होंने घोषित कर दिए हैं | तदनुसार रामप्रकाश नगर मजिस्ट्रेट तहसील को उरई तहसील में नगर पालिका परिषद उरई, नगर पंचायत कोटरा, नगर पंचायत एट का सुपर जोनल बनाया है जिनका मो०नं०- 9454416346, है | अभय कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी को तहसील माधौगढ़में नगर पंचायत माधौगढ़, नगर पंचायत रामपुरा, नगर पंचायत ऊमरी का सुपर जोनल घोषित किया गया है जिनका मो०नं०- 9454417179 है | इसी प्रकार *विशाल यादव अपर जिला मजिस्ट्रेट(नमामि गंगे)को तहसील कालपी की नगर पालिका परिषद कालपी, नगर पंचायत कदौरा का सुपर जोनल बनाया है जिनका मो०नं०- 9889836837,है | शिवकांत द्विवेदी परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए०तहसील कोंच के तहत नगर पालिका परिषद कोंच व नगर पंचायत नदीगांव के सुपर जोनल होंगे जिनका मो ०नं०- 7248569690 है | *मोतीलाल यादव अपर जिला मजिस्ट्रेट(न्यायिक )को तहसील जालौन नगर पालिका परिषद जालौन का दायित्व सौंपा गया है जिनका मो०नं०- 6393969691 है।उन्होंने कहा कि उक्त नियुक्ति अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि आबंटित तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले निकायों में शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराये | इसके तहत मतदान के बाद मतदान दल की वापिसी के उपरान्त समस्त शील्ड मतपेटिकायें अभिलेखो सहित तहसील स्तर पर निर्धारित किये गये स्ट्रांग रूम मे अपनी देख-रेख में जमा करायेंगे।






Leave a comment