वीवीआईपी हस्तियों ने इस तरह किया मतदान

 
उरई।
भारत सरकार के लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा अपनी सरकारी गाडी छोडकर कोंच के मालवीय नगर मतदान केन्द्र पर मोटर साइकिल से मतदान करने पहुंचे तो लोग उनकी सादगी के एक बार फिर कायल हो गये।
प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी लखनऊ से आकर अपनी पत्नी के साथ यहां मतदान किया। बाद में स्वतंत्रदेव सपत्नीक ठडेश्वरी मन्दिर भी गये जहां जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के साथ उनकी लम्बी मंत्रणा हुयी। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सुशील नगर स्थित मतदान केन्द्र पर मतदान करने के बाद पत्रकारों के सामने विक्ट्री का चिन्ह बनाकर अपनी पार्टी की जीत का भरोसा दिलाया। विडंबना यह है कि मतदान की वीवीआईपी हस्तियों द्वारा की गयी जोरदार पहल आम मतदाताओं पर असर नहीं दिखा सकी जो फीके मतदान प्रतिशत से जाहिर है। यह बात जिल भर में चर्चा का विषय बनी रही।

Leave a comment