वृद्धा पेंशन धारकों को मृत घोषित करने वाले सचिव का एक और कारनामा आया सामने!

उरई |  जालौन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सहाव में बीते दिन ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र पटेल ने गांव के ही कुछ बुजुर्ग लोगों को वृद्धा पेंशन धारकों को मृत घोषित कर दिया था वही सचिव का एक और कारनामा आया सामने!गौ सेवक को 3 महीने का नहीं दिया वेतन!वही गौ सेवक को सचिव ने दुत्कार के भगाया! कैसे होगी गौ सेवा! गौ सेवक ने सचिव पर गाली गलौज करने का लगाया आरोप | गौ सेवक से सचिव ने कहा जहां भी शिकायत करनी है कर लो, मेरा कुछ भी नहीं होगा मेरी सभी जगह पर सेटिंग है|  तुम मेरा कुछ भी नहीं कर पाओगे!सचिव की बात मे भी है दम, जिन्दा को मृतक दिखाने पर भी नहीं हुई कार्रवाई | गौ सेवक हरिश चंद तिवारी ने मीडिया के कैमरे के सामने सचिव का खोला कारनामा वही क्या जांच के नाम पर अधिकारी कर देगे खानापूर्ति | ग्राम विकास अधिकारी से बात करनी चाही, तो फोन बंद मिला |  कब होगी ऐसे ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई|  आखिर अधिकारी क्यों है मौन वही गौ सेवक हरिश चंद तिवारी ने बताया मुझे 3 महीने का वेतन नहीं दिया गया और मुझे नौकरी से भी निकाल दिया गया जिससे  आज वे भुखमरी के कगार पर आ गए  हैं  वही अब देखना यह है कि जिले पर बैठे ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होती है या फिर खानापूर्ति |

Leave a comment