उरई।
आटा थाने के ग्राम अटरिया में देवी मन्दिर की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा तोड दिये जाने से तनाव व्याप्त हो गया। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों के आक्रोश की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी। आटा थाने के फोर्स के अलावा कालपी सर्किल के क्षेत्राधिकारी डा0 देवेन्द्र नाथ पचैरी भी ग्रामीणों को शान्त करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मूर्ति को क्षति पहुंचाने का दुस्साहस करने वाले अराजस्व तत्वों का पता लगा कर उनके खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment