देशी गाय चमत्कारिक वरदानों का खजाना, रामपुरा किरवाहा स्थित अक्षय जीवन केन्द्र मंे गौ माता पर संगोष्ठी में खुला कई अछूती जानकारियों का पिटारा


उरई।
देशी गाय चमत्कारिक वरदानों का खजाना है। गौ माता से मुहं मोडकर हमने भयंकर भूल की है जिसके चलते समाज को कई परेशानियों से दो-चार होना पडा है। समय आ गया है कि भूल सुधार करते हुए गौ माता के प्रति अपने पूर्वजो के पूज्य भाव का अनुशीलन करते हुए भारत  माता को परम वैभव के शिखर पर एक बार पुनः पहुचाने के लिए हम कृत संकल्पित हों।
रविवार को किरवाहा रामपुरा में गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद एवं गौ उत्पाद शौध एवं निर्माण प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ माता का योगदान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी अक्षय जीवन आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं शोध संस्थान परिसर में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक और भारतीय गौ वंश एवं मास निर्यात निरोध परिषद की कानपुर यूनिट के कार्यकारी प्रान्तीय अध्यक्ष केशव सिंह संेगर ने की। भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद कानपुर के प्रान्त अध्यक्ष डा0 जितेन्द्र महेश्वरी के संयोजन में आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद की प्रबन्ध समिति के सदस्य बडे दिनेश जी उपस्थित थे। उनके अलावा विश्व हिन्दू परिषद अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री गजेन्द्र जी और गौ रक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र जी, गौ उत्पाद शोध एवं निर्माण प्रशिक्षण संस्थान के संरक्षक वासुदेव पटेल और जालौन टाइम्स के प्रधान सम्पादक केपी सिंह मंचासीन रहे। संचारण अभिनव दीक्षित और एक अन्य सहायोगी ने किया।
दिनेश जी ने अपने बौद्धिक में देशी गाय की कई अद्भुत विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस कारण दुनिया के कई विकसित राष्ट्रो में देशी गायों के संवर्धन का कार्य हो रहा है। इसके पूर्व डा0 जितेन्द्र महेश्वरी ने बताया कि गौ उत्पादों से कैंसर जैसे असाध्य रोगों का शमन होते भी देखा गया है। दिनेश जी ने यहां की गौ शाला को देश के लिए माॅडल बनाने हेतु प्रयास का आव्हान किया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा सहित जिले में विश्व हिन्दू परिषद से जुडे अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a comment