उरई।
सोशल मीडिया पर तमन्चा लहराते हुए पोस्ट डालना युवक को महंगा पड गया। पुलिस ने उसे दबोच कर जेल भिजवा दिया।
चुर्खी थाने के सिकरी रहमानपुर गांव के निवासी दीपेन्द्र सिंह ने तमन्चा लहराते हुए अपनी पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। यह अदा दिखाने का शौक उसे भारी पड गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला संज्ञान में लेकर दविश दी तो वह मय 315 बोर के तमंचे के पकड में आ गया। उसके खिलाफ अभियोग कायम करके पुलिस ने उसका चालान कर दिया।






Leave a comment