-1857 के रणबांकुरों की स्मृति में पांच नदियों के संगम पर हो रहा है ऐतिहासिक आयोजन
पंचनद: चंबल विद्यापीठ परिवार के बैनर तले चंबल अंचल में 1857 के रणबांकुरों की स्मृति में ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ का शुभारंभ हो गया। पांच नदियों के संगम के नजदीक हिम्मतपुर ग्राउंड पर हो रहे टूर्नामेंट में औरैया, इटावा, जालौन, भिंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहीद मेला इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक क्रांतिकारी वंशज इंजीनियर राज त्रिपाठी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की याद में हो रहा पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन इस क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता पैदा करेगा।
उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार रमेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि 1857 के महानायकों की स्मृतियों को संजोये रखने के लिए उनकी याद में होने वाला यह कार्यक्रम प्रशंसनीय और अनुकरणीय हैं। इससे चंबल अंचल में बदलाव की गाथा लिखी जा रही है। जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडेय ने बीहड़ में खेल गतिविधियों को बढ़ाने की वकालत की। लोकगायक सद्दीक अली ने कई क्रांतिकारी प्रस्तुतियां दी।
पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ के संस्थापक क्रांतिकारी लेखक डॉ शाह आलम राना ने कहा कि इस आयोजन से चंबल अंचल के 1857 के नायक रानी तेजाबाई, निरंजन सिंह चौहान, कमल सिंह, मान्धाता अहीर, बलदेव सिंह लोधी, जंगली व मंगली मेहतर, राजा रूपसिंह सेंगर, गंधर्व सिंह चौहान, दुर्जन सिंह परिहार, गुसांई सुजाहदेह नसीम, गंगा सिंह चौहान, ताज खां मेवाती, पंडित रामप्रसाद चौधरी, राणा महेन्द्र सिंह चौहान, जवाहर, रेवतीराम, राजा परीक्षत देव, ठाकुर प्रसाद , रघुनंदन , सुखनंदन, रंधीर, इमरान खां, इमाम खां, बल सिंह, रामरतन, गोकुल त्रिभुवन, राजा भगवंत सिंह कुशवाह, झड़ा सिंह भदौरिया, रूपचंद्र पांडे, अली अहमद खां, दौलत सिंह कुशवाह, हरिश्चंद्र सिंह कुशवाह उर्फ चिमनाजी, जहांगीर खां, बंकट सिंह कुशवाह, प्रीतम सिंह उर्फ बरजोर सिंह, रणधीरसिंह भदौरिया, जवाहर सिंह, पंडित राम सहाय, चुन्नी यादव, मंशाराम गुर्जर, गुलाब सिंह भदौरिया आदि की यादें जीवंत हो रही है।
चैंपियनशिप का पहला यानी उद्घाटन मैच बिठौली और जगम्मनपुर टीमों के बीच हुआ। बिठौली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह टीम 11.5 ओवर में 75 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। बिठौली टीम के छोटू ने 12 रन बनाये वहीं निहाल ने 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी जगम्मनपुर टीम 11.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान से 76 रन बनाकर जीत हासिल की। जगम्मनपुर के अभिमन्यु ने सर्वाधिक 22 रन बनाये वहीं युवराज 18 रन बनाने के साथ 3 विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे।
एम्पायर की भूमिका सुरजीत और अवनीश ने निभाई। आयोजन समिति से जुड़े कपिल तिवारी, सतेंद्र सिंह राठौर, संजय दुबे, आशीष दुबे, बच्छराज, लोकेंद्र पाल, शशिकांत दुबे आदि ने अपनी भूमिका अदा की।







Leave a comment