रक्तदान कर मनाया रेडक्राॅस स्थापना दिवस, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ


उरई।
विश्व रेडक्राॅस दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 घनश्याम अनुरागी के मुख्यातिथ्य में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एनडी शर्मा और वरिष्ठ चिकित्साधीक्षक डा0 अविनाश बनौधा भी उपस्थित थे। तीनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का औपचारिक शुभारम्भ किया।
रेडक्राॅस परिवार की और से रेडक्राॅस समिति के चेयरमैन डा0 नरेश वर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। लक्ष्मणदास बावानी, युद्ववीर कन्थरिया, शशि सोमेन्द्र, ममता स्वर्णकार, अलीम सर, सुन्दर लाल भाईजी, शान्ति स्वरूप महेश्वरी, पूजा सेंगर आदि 10 विशिष्ट लोगों ने इस अवसर पर रक्तदान किया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान के लिए प्रेरित होकर लोगों का जीवन बचाने के यज्ञ में योगदान देने के लिए प्रेरित हो सके। रेडक्राॅस सोसायटी के पूर्व सचिव और प्रान्तीय कार्यक्रम समिति के सदस्य लक्ष्मणदास बावानी ने कहा कि चुनाव की वजह से रेडक्राॅस स्थापना दिवस का आज का कार्यक्रम वृहत रूप में आयोजित नहीं हो पा रहा है जिसके लिए हमे खेद है लेकिन कुछ ही दिनों में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा। इसमें ऐसी व्यवस्था तैयार होगी ताकि रेडक्रॅास का सदस्य बनने में इच्छुक लोगों को दिक्कत का सामना ना करना पडे। शिविर के अन्त में चेयरमैन डा0 नरेश वर्मा ने सभी का अभार प्रकट किया। डा0 नरेश वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में रेडक्राॅस ने ही हेल्थ एटीएम स्थापित किया है जिससे लोग अपने शरीर की जांच कराते है।

Leave a comment