सिरसाकलार-उरई।
ग्राम जहटौली के मौजा-हालेपुर में 11 मई से माता मंदिर पर 11 कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है जिसमेें 18मई तक यज्ञ के साथ-साथ प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा और रामलीला का मंचन होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति 18 मई को होगी। जिसके बाद 19 मई को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।
कथावाचक यज्ञेश मिश्रा इस दौरान श्रीमद् भागवत पर प्रवचन करेंगे। जबकि यज्ञाचार्य अश्वनी कुमार वैदिक रीति से यज्ञ सम्पादिक करायेगें। प्रतिदिन प्रदेश स्तरीय कलाकार रात्रि में रामलीला का मंचन करेंगे।






Leave a comment