उरई | कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा में एक किसान ने खेती में हुए घाटे के सदमे में खेत में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली |
विवरण के अनुसार उक्त गाँव में राम सिंह पुत्र शंकर सिंह उम्र 58 वर्ष अपने खेत मे कुटिया बनाकर रहता था | गत रात उसका पूरा परिवार एक शादी समारोह में बाहर गया था तभी राम सिंह ने अपने खेत मे लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली | तड़के जब ग्रामीण खेतो की ओर गए उस समय उन्होंने पेड़ पर लटकता हुआ शव देखा तब उन्होंने उसके परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी | सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की ,उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
बताया गया है कि राम सिंह के पास 14 बीघा जमीन थी | जिसमें इस बार बहुत लंबा घटा लगा | शायद इसी अवसाद में उसने ऐसा कदम उठा लिया होगा वही थाना प्रभारी योगेश पाठक का कहना है कि कनाखेड़ा निवासी राम सिंह के फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| अग्रिम कार्रवाई जारी है |







Leave a comment