उरई।
आटा पुलिस ने गत बीस मार्च को भदरेखी के पास तीन गौवंशों के अवशेष मिलने के मामले को उजागर कर लिया है। गौमांस बेचने वाले एक कसाई ने इन गौवंशों को जिबह किया था और बाद में अवशेष अपनी स्कार्पियों गाडी से भदरेखी गांव के बाहर गंदे नाले के किनारे फेक गया था। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही उसकी स्कार्पियो गाडी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
गौरतलब है कि गत बीस मार्च की रात भदरेखी के गन्दे नाले के पास गौवंशों के कटे सिर व खाल बरामद होने से सनसनी फैल गयी थी। तनाव भडकने की आशंका को देखते हुए आटा पुलिस को इसे लेकर कई दिनांे तक चैकन्ना रहना पडा। हिन्दू संगठनों के इसे लेकर आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी विचलित रहे और लगातार आटा पुलिस पर इसके खुलासे के लिए दबाव बनाये रहे।
इसके चलते आटा के थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह चैहान ने उक्त मामले में दिन रात मशक्कत की और आखिर में गौकशी करने वालों का सुराग लगा ही लिया। मामले में थाना भोगनीपुर के ग्राम चांदापुर का निवासी जुबैर उर्फ छोटू गिरफ्तार किया गया है। जुबैर के बारे में पता चला है कि वह गौकशी का अभ्यस्त अपराधी है उसके खिलाफ पहले भी इसे लेकर कई बार कार्यवाही हो चुकी है। यहां तक कि उस पर गैंगस्टर भी लगाया जा चुका है। फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सका। कालपी सर्किल के उपाधीक्षक डा0 देवेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि जुबैर के अलावा उसका भाई भी उक्त गौकशी में संलिप्त था जिसकी तलाश की जा रही है।







Leave a comment