उरई।
यातायात नियमों का पाठ अच्छी तरह पढाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गुरूवार को नगर मंे जबरदस्त अभियान चलाया। बिना सीट बैल्ट के फाॅरव्हीलर चला रहे, बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों, बिना नम्बर प्लेट के वाहन सडक पर उतारने वालो और वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग करने वालों आदि को चैकिंग में रोका गया और चालान ठोक दिया गया।
इस दौरान वाहन चालको ने पुलिस को अर्दब में लेने के लिए वकील होने, पुलिस वाले का भाई होने या अधिवक्ता, नेता होने आदि की दुहाई दी लेकिन उनकी एक न सुनी गयी। लगभग 150 वाहनों के चालान एक दिन में हुए जिससे त्राहि-त्राहि मच गयी। यातायात पुलिस के निरीक्षक संजय सिंह यादव ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों का उत्पीडन करना नहीं था बल्कि उन्हें यह ताकीद करने के लिए चालान किये गये कि वे यातायात नियमों की लक्ष्मण रेखा का पालन करें ताकि वे हादसे का शिकार बनने से बचे रह सके।







Leave a comment